जन आरोग्य मेले में 87 मरीजों का हुआ उपचार
SANGRAMGARH NEWS: भटनी और अर्रो पीएचसी में चिकित्सकों ने की जांच, दवा वितरित रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से। संबंधित पी एच सी रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। विभिन्न केंद्रों पर कुल 87 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पीएचसी पूरे जोधा केंद्र पर डॉ. अजय आनंद एवं फार्मासिस्ट डीके तिवारी ने 25 मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं भटनी सीएचसी पर डॉ. आशीष शुक्ला, फार्मासिस्ट धीरेन्द्र, नर्स रोशनी कुमारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे। यहां 30 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, उल्टी एवं पेट दर्द की शिकायतें प्रमुख रहीं। इसी क्रम में अर्रो पीएचसी पर डॉ. विशाल, फार्मासिस्ट नागेंद्र सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने जन आरोग्य मेले में भाग लिया। यहां 32 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मरीजों में खांसी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों की शिकायतें मिलीं। मरीजों की शुगर की भी जांच की गई। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई।







