Home उत्तर प्रदेश आगजनी व धमकी को लेकर दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

आगजनी व धमकी को लेकर दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन घर के समीप छप्पर में आगजनी की घटना को लेकर पीड़ित ने उलाहना देने पर धमकी को लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौपी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे वल्दू मुस्तफाबाद निवासी अखिलेश कुमार पुत्र राममिलन ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पांच मई की रात दस बजे गांव में शादी के आयोजन में वह व्यस्त था। इस बीच आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके घर से लगे छप्पर में आग लगा दी। तहरीर के मुताबिक पीड़ित का छोटा भाई शौच के लिए उठा तब आरोपी को आग लगाते देखा। शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण किया। तहरीर में कहा गया है कि आगजनी में गृहस्थी के सामान आदि को नुकसान पहुंचा है। वहीं जब घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपी के घर शिकायत की तो परिजनों ने गालीगलौज करते हुए उसे शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। थानाध्यक्ष आफताब आलम का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।