Home उत्तर प्रदेश अस्मिता जोनल नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग में उत्तर प्रदेश का दबदबा, दूसरे...

अस्मिता जोनल नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग में उत्तर प्रदेश का दबदबा, दूसरे दिन जीते 2 स्वर्ण सहित 9 पदक

PRAYAGRAJ NEWS: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित सिंध लेक में आयोजित अस्मिता जोनल (नॉर्थ जोन) नेशनल सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर महिला कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। भूमि सोनकर और आंचल सोनकर ने 500 मीटर के-2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि नंदिनी, आंचल सोनकर, भूमि सोनकर और अल्पना की टीम ने 500 मीटर के-4 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा दिया निषाद-रितिका निषाद, सुप्रिया निषाद, स्वाति साहनी-सोनी तथा दिया निषाद-रितिका कुमारी ने विभिन्न स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। वहीं अल्पना साहनी और अनन्या निषाद-सृष्टि निषाद की जोड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। दो दिनों की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खाते में अब तक कुल 3 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक आ चुके हैं। इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक सरिता निषाद सहित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।