PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी के अपहरण को लेकर गुरूवार को आरोपी को धर दबोचा। वही पुलिस को अपहृता को भी बरामद करने में सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अदालत के एक वांछित आरोपी को भी हिरासत मे लिया है। लालगंज कोतवाली के दरोगा दीपक कुमार गुरूवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। कोतवाली के एक गांव के बीती इक्कीस जून को किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने घटना को लेकर पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। टीम ने अपहृता किशोरी को भी महिला पुलिस की मौजूदगी में सकुशल बरामद कर लिया। वहीं वांछित कोतवाली के इदिलपुर निवासी संतोष यादव पुत्र राममिलन को रायपुर तियांई चौराहे के समीप से हिरासत मे ले लिया। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वही कोतवाली पुलिस के दरोगा ध्रुव सिंह ने टीम ने गश्त के दौरान अदालत के एक वांछित आरोपी को हिरासत मे ले लिया। पुलिस टीम ने कोतवाली के पूरे वक्तावर निवासी विकास पुत्र भरत को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया।







