Home उत्तर प्रदेश अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार पर बार एसोसिएशन ने बुलाई...

अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार पर बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

MIRZAPUR NEWS: टोल प्लाजा के विरोध में जिला मुख्यालय पर चल रहे कांग्रेस के धरने के दौरान हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। धरना स्थल पर हुई नोंकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच अधिवक्ता एवं सपा नेता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद जिला बार एसोसिएशन ने इसे गंभीरता से लिया है। बार एसोसिएशन द्वारा सूचना जारी कर बताया गया कि अधिवक्ता सतीश मिश्रा ने सीओ सिटी एवं एसडीएम सदर मीरजापुर के विरुद्ध संघ में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि धरना समाप्त कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन ने 18 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे संघ के सभागार में एक आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई हैं।