LAKHIMPUR KHERI NEWS अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी क्षेत्र में स्थित ला मटिना स्कूल, सुआगाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अग्नि सुरक्षा विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आग से बचाव के उपायों को अपने चित्रों और लेखन के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा फायर सेफ्टी पर भाषण (स्पीच) भी दिया गया, जिसमें आग लगने की स्थिति में सावधानी बरतने, फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना देने तथा सुरक्षा उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। फायर विभाग की टीम ने भी बच्चों को आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपदा के समय सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा।







