Home आस्था अकीदत, ऐतबार, यकीन, अदब के साथ गुल्लू पहलवान की मन्नती मेहंदी उठाई...

अकीदत, ऐतबार, यकीन, अदब के साथ गुल्लू पहलवान की मन्नती मेहंदी उठाई गई

हर दिल की धड़कनों में धड़कता हुसैन है आखों से लहू बनके बरसता हुसैन है

फूलों की रंग्गतों मे महकता हुसैन है, अशें बरी पे देखो चमकता हुसैन है
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज इस्लामे हिन्द मोहर्रम कमेटी की माहे मोहर्रम की 7 तारीख को गुल्लू पहलवान की मेहंदी उठाई गई मेहंदी को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है मेहंदी में चार गेट, मेहराब मीनार, गुंबद बनाया गया है मेहंदी में गुलदाउदी और गुलाब के फूलों से सजाया गया है कारीगरी इतनी शानदार है कि मानो फूल नहीं मोती और नगीना जड़े हुए हैं दो दर्जन कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है मेहंदी की खूबसूरती लाजवाब है इसे प्रयागराज के प्रसिद्ध गौस माली ने तैयार किया है। देर रात को या अली या हुसैन बुलंद नारो के साथ मेहंदी उठाई जाती है नौजवानों में जोश भरा हुआ था वह अपने कंधों पर मेहंदी को लेकर गश्त कराने निकल पड़ते हैं मेहंदी को देखने के लिए अकीदतमंद कई शहर से अपने रिश्तेदारों यहां पहले से आ जाते हैं मेहंदी उठते ही उसकी खूबसूरती की तारीफ शुरू हो जाती है गौस माली को इनाम मिलना शुरू हो जाता है इसी से पता चलता है की मेहंदी कितनी शानदार खूबसूरत बनाई गई है। मेहंदी पर जब फोक्स की लाइट पड़ती है ऐसा लगता है एक चांद आसमान में गश्त कर रहा है दूसरा जमीन पर गश्त कर रहा है। मेहंदी लतीफ मार्केट से उठकर गढी सराय नखास कोहना ताज शाही  पर गश्त करती है हुसैनी जन सैलाब उमड़ पड़ता है हर कोई मेहंदी देखने के लिए बेताब था मेहंदी के पूरे रास्ते लंगर होता रहा बरकत होटल से शीरमाल का लंगर किया गया मेहंदी के पूरे रास्ते या अली या हुसैन के नारे बुलंद हो रहे थे इस्लामी परचम के साथ तिरंगा भी लहराया जा रहा था जो देश की शान बढ़ा रहा था। कर्बला की तपती हुई जमीन पर हक और बातिल का मुकाबला हुआ इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने अहले बैत और  साथियों के साथ शहादत का जाम पीकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया की इज्जत की मौत जिल्लत की जिंदगी से बेहतर है।
झोली फैलाकर मांग लो मोमिनो ,हर दुआ कबूल करेगा दिल हुसैन का
मेहंदी में भीड़ बहुत ज्यादा थी सुबह होने लगी थी नखास कोहना, सेवई मंडी, कोतवाली ,बजाजा पट्टी ,सब्जी मंडी ,होते हुए लतीफ मार्केट के पास अपने कदीमी ईमाम बाड़े पर रखी जाती है। अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान ( गुल्लू पहलवान ) मोहम्मद एजाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद अजहर,मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मुअज्जम, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद नबी , नदीम खान,नियाजी ,मोहम्मद आमिर, अरशद रियासत,अकरम शगुन,मोहम्मद नसीम, मोहम्मद  अहमद, गुलाम मोहम्मद ,मोहसिन हैदर , ,मोहम्मद इमरान मोहम्मद आशिक  मोहम्मद जफर ,वजीर खान आदि हजारों  अकीदतमंद मेहंदी में शामिल हुए सिविल डिफेंस के मोहम्मद ताहिर मोहम्मद असलम मजहर अपनी पूरी टीम के साथ प्रशासन का सहयोग कर रहे थे कोतवाली पुलिस पूरी रात ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।