प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने किया पुरस्कार वितरण
PRAYAGRAJ NEWS: केपी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट, बालक,बालिका अंडर – 14, 17 और 19 वर्ष का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह थे। उन्होंने कहा कि केवल जीत हार का माध्यम नहीं है बल्कि यह हमें अनुशासन , टीम भावना, आत्मविश्वास और संघर्ष करना सिखाता है, मुझे विश्वास है कि आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहेंगे और विद्यालय तथा अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां आज ज्यादातर बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं वहां आप इस गर्मी में भी मैदान में अपना हुनर दिखा रहे हैं यह बड़ी बात है ,मैं सभी विजेता उपविजेता एवं प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का बधाई देता हूं, प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया, वहीं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में सब जूनियर वर्ग अंडर 14 में आर्यन गौतम ने आयुष दुबे को 21, 16 ,21/19 से पराजित कर फाइनल मैच जीता। अंडर – 17 वर्ष बालक में विशाल यादव ने सार्थक मिश्रा को 21/13, 23 /21 से पराजित हुए । अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा जिसमें अंश यादव ने जतिन अलवानी को 21/17, 21/19 से पराजित कर फाइनल जीता। बालिका वर्ग अंडर फाइनल में निदा फातिमा ने लक्ष्मी पांडे को 21/9, 21/14 से पराजित कर बालिका वर्ग का खिताब जीता। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश श्रीवास्तव, प्रभारी अंग्रेजी सुदीप कुमार, डॉ रिंकू बसु, ओम प्रकाश सिंह ,राकेश कुमार, नितिन पटेल सनी पांडे उपस्थित रहे। संचालन उमेश खरे ने किया।






