Home उत्तर प्रदेश ₹10 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

₹10 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संग्रामगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
SANGRAMGARH NEWS: थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में संग्रामगढ़ पुलिस टीम ने सर्विलांस व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ₹10 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक विवेक यादव, उपनिरीक्षक गुरदीप सिंह, कांस्टेबल वीरपाल सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा, महिला कांस्टेबल ज्योति मिश्रा, कांस्टेबल संजय यादव व कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह की टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ₹10,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त अनूप कुमार तिवारी पुत्र दिनेश कुमार तिवारी, निवासी खनवारी, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़, को गोदाही चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह थाना संग्रामगढ़ से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 21/2026 में धारा 191(2), 193, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर लोगों में चर्चा है।