Home आस्था हिन्दू बहनों ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

हिन्दू बहनों ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

PRAYAGRAJ NEWS: हिन्दुस्तान की यही खूबसूरती है की यहां सभी पर्व हिन्दू मुस्लिम मिल जुल कर मनाते हैं।एक दशक से समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अस्करी की मुंह बोली बहन रजनी हाण्डा हर वर्ष रक्षाबंधन पर राखी बांधा करती थी दो वर्ष पहले वह राजस्थान शिफ्ट हो गईं और वहां से राखी भेजने लगीं।इस वर्ष भी अस्करी के लिए राखी तो भेजी ही वहीं उनकी पत्नी के लिए मोतियों का ब्रेसलेट भी भेजा।वहीं सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने भी अस्करी के मांथे पर तिलक काढ़ा और कलाई पर स्नेह की डोर बांध कर आशीर्वाद दिया।वहीं गौरी,रिंकी सेन,गीता कुशवाहा ने भी पहली बार अस्करी को भाई मानते हुए राखी बांधा।अस्करी ने सभी को मिठाई और तोहफे के साथ नगद राशि देकर उनके स्नेह और सम्मान को सर आंखों पर लिया।