सुरक्षा बंधन,कलाई पर बंधी देश भक्ति कि डोर का आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, प्रयागराज में एक विशेष कार्यक्रम सुरक्षा बंधन, रक्षाबंधन कलाई पर बंधे कि देश भक्ति कि डोर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, विश्वास और सुरक्षा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए समाज की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के साथ-साथ समाज की सुरक्षा में निरंतर तत्पर पुलिस परिवार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। क्लब के संस्थापक एवं सलाहकार पीपी रोटेरियन शशांक जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं, ऐसे में यह आयोजन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर राम आश्रय यादव ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया साथ इस इस शानदार आयोजन के लिए कल्ब संस्थापक शशांक जैन को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन संध्या अग्रवाल पल्लवी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, तुषार गुप्ता सहित क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, प्रयागराज में किया गया।






