PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अंकित पाण्डेय के संयोजन में माध्यमिक विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार प्रवीण कुमार सिंह संतोष कुमार शुक्ला डॉ नेम चंद्र शुभम शुक्ला के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली गई.इसी प्रकार शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में, अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कालेज जेठवारा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य स्कंद तिवारी के निर्देशन में, शीतला प्रसाद इंटर कालेज गड़वारा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य त्रिलोचन शुक्ला के निर्देशन में, सीताराम इंटर कालेज एलाही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में तिरंगा यात्रा निकाली गई।








