PRATAPGARH NEWS: विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारूपुर में 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया,जिसमे विभिन्न प्रकार के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में सामान्य OPD के अतिरिक्त दंत रोग,हड्डी रोग ,स्त्री रोग,नेत्र रोग,बाल रोग,जनरल फिजिशियन के अतिरिक्त टीबी मरीज को पोषण किट व आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। अन्य सभी रोगों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। शिविर मे 774 मरीजों का उपचार किया गया जिसमे महिला 463तथा पुरुष 311का उपचार व दावए वितरित किया गया। इसकी जानकारी चिकित्सा इकाई के अधीक्षक डॉ0 मनोज सिंह के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत सिंह एवं डॉ अजय गुप्ता ने दी है तथा अपील किया है कि आने वाले समय में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक मरीज शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।







