SAHARANPUR NEWS: घटना का विवरणः बुधवार को वादी सुफियान त्यागी पुत्र समून त्यागी निवासी ग्राम अम्बेहटा मोहन थाना बडगांव जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत गांव के रहने वाले 05 अभियुक्तगण 1-उस्मान पुत्र फैय्याज 2- हसीब पुत्र अजमल 3- शाकिब पुत्र नबी हसन 4- राकिब पुत्र नबी हसन 5- सालिम पुत्र असरफ निवासीगण ग्राम अम्बेहटा मोहन थाना बडगांव जनपद सहारनपुर एवं 05-06 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी पर जान से मारने की नियत से एक राय होकर हमला करने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना बड़गांव पर मु0अ0सं0-143/26 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी बडगाँव श्री नरेन्द्र कुमार भडाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.06.2026 को थाना बड़गांव पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में आरोपी 05 वांछित अभियुक्तगण 1-उस्मान पुत्र फैय्याज 2- हसीब पुत्र अजमल 3- शाकिब पुत्र नबी हसन 4- राकिब पुत्र नबी हसन 5- सालिम पुत्र असरफ निवासीगण ग्राम अम्बेहटा मोहन थाना बडगांव जनपद सहारनपुर को ईदगाह के पास बाहद ग्राम अम्बेहटा मोहन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 फावडा, 01 चाकू, 03 दराती बरामद । अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्दि की गयी । अभियुक्तगण को आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।







