Home उत्तर प्रदेश नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप...

नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

AURAIYA NEWS: सहायल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की खास सूचना पर कार्रवाई की गई। थाना सहायल में दर्ज मुकदमा संख्या 68/2026 में वांछित आरोपी राजा (19) पुत्र राजू निवासी ग्राम असेह, थाना तालग्राम, जिला कन्नौज को असू चौराहे से सहार जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का आरोप है कि उसने एक नाबालिग को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी विनोद राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।