PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी सोमवार को रामपुर खास के एक दिन के दौरे पर आयेंगे। वह दिन में बारह बजे लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।







