Home उत्तर प्रदेश समाज को जोड़ना ही मकसद है,रियाज़ अहमद सिद्दीकी

समाज को जोड़ना ही मकसद है,रियाज़ अहमद सिद्दीकी

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को सिद्दीकी जमात इलाहाबाद यूनिट के तत्वावधान में समाज को एकजुट करने और विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए ‘मनिहार एकता बैठक’ का आयोजन किया गया।
यह मीटिंग अब्दुल्ला रेस्टोरेंट, बैरियर चौराहा, मुस्तफा कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि: रियाज़ अहमद सिद्दीकी (कानपुर) जनरल सेक्रेटरी, उत्तर प्रदेश ने कहाँ की बिरादरी के सभी लोग एक मंच पर एक साथ होने पर तमाम परेशानियों का हल हो सकता है शिक्षा स्वास्थ्य या किसी तरह की की परेशानियों में सिद्दीकी जमात साथ खड़ा रहेगा  विशिष्ट अतिथि: फखरूलजमा  सदर, सिद्दीकी जमात, इलाहाबाद ने कहा कि बिरादरी के लोगों को चंदा  मागने वालो का किसी भी तरह का सपोर्ट ना करें जो आपके पास सिर्फ चंदा मांगने आते हैं। साकिब सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत ने कहाँ समाज सेवा ही सबसे बढ़ा धर्म है, आयोजक: हाजी अनीस अहमद ने आए हुए लोगों का स्वागत किया। बैठक के प्रमुख सहयोगी: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाबिर भाई, अब्दुल रऊफ, अशफाक उर्फ बबलू ए टू ज़ेड, शब्बीर अहमद उर्फ राजू,साकिब सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत शमशतबरेज (पूर्व पार्षद) बाबू भाई महताब   नूर उद्दीन काजू, तैयब,विशेष रूप से उपस्थित रहें।