PRAYAGRAJ NEWS: प्रधान डाकघर प्रयागराज में आज डाक मनोरंजन क्लब द्वारा सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी लता देवी (एमटीएस) के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवर डाकपाल अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तिवारी ने लता देवी के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विभाग में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लता देवी को शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा, सचिव पीआरसी प्रयागराज द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने भी लता देवी के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सड़क पर ‘देसी ठेका’ मधुशाला का साम्राज्यकृधरा गांव में नियम दफन,
बदबू और भय का खुला राज!’ ’स्कूल के बगल ‘देसी दारू ठेका’कृधरा की सड़क पर बचपन खतरे में, जिम्मेदार अब भी मौन करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप.







