Home उत्तर प्रदेश पशु चराने को लेकर विवाद में युवक पर किया हमलारू लाठी-डंडों से...

पशु चराने को लेकर विवाद में युवक पर किया हमलारू लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

घायल युवक को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज भेजा।
PRAYAGRAJ NEWS: यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पशु चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। घूरपुर थाना क्षेत्र कांटी, सड़वा के पास हुई इस घटना में युवक को लाठी-डंडों से मारा पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कांटी निवासी लालचंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10रू30 बजे उनके भाई अमरचंदसड़वा नदी के पास पासी तालाब के बगल एक खाली खेत में पशु चरा रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ अन्य लोग भी अपने पशु चरा रहे थे। आरोप है कि अमरचंद के पशु आरोपितों के पशुओं में मिल गए और खेत में पड़े भूसे को खाने लगे, जिससे विवाद शुरू हुआ। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। लालचंद के अनुसार,गांव के लालचंद्र पुत्र बब्बू यादव, दीनानाथ यादव पुत्र प्रेमचंद, बबलू यादव, सुनील यादव,सुधाकर यादव, नरेंद्र यादव और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने अमरचंद को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अमरचंद के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा।
पीड़ित अमरचंद के मुताबिक, एक आरोपी ने उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय लालचंद कुछ दूरी पर मौजूद थे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया और दोनोंभाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल अमरचंद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा, अब्दुस सलाम खान ने पुष्टि की कि पीड़ित परिवार द्वारा घूरपुर थाने में शिकायत पत्र दिया गया है और इस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।