SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कांवड़ मार्गों एवं शिविरों में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सूक्ष्म जलपान एवं फलों का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों का कुशलक्षेम जाना, उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा हर परिस्थिति में पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्रद्धालुओं ने सहारनपुर पुलिस के इस सेवाभाव एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
सहारनपुर पुलिस – सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण। शिवभक्तों की सेवा ही हमारा सौभाग्य, उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।








