अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही पर लोहे की 4 ऐंगल (वजन करीब 34.960 किलोग्राम) किया बरामद
SAHARANPUR NEWS: मंगलवार को वादी तसर्रफ अली पुत्र मुशर्रफ अली मुख्य सुरक्षा अधिकारी निवासी बिडवी शुगर मिल थाना नकुड जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा बिडवी शुगर मिल से लोहे की 04 इंगल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना नकुड पर मु0अ0स0 396/26 धारा 303(2) बीएनएस बाबत पंजीकृत कराया गया था ।
पुलिस कार्यवाहीः
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र व सफल अनवारण हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त अभि0 अनुज कुमार उर्फ छोटू पुत्र तेल्लूराम निवासी ग्राम बिडवी थाना नकुड जनपद सहारनपुर को फन्दपुरी सहारनपुर मैन रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे/निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त की घटना से सम्बन्धित चोरी किये गये लोहे की 04 ऐंगल (वजन करीब 34.960 किग्रा) बरामद हुआ । मुकदमा उपरोक्त मे बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढौतरी की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







