Home उत्तर प्रदेश सूखी नहरों में पानी नहीं आने से किसानो को सिंचाई के लिए...

सूखी नहरों में पानी नहीं आने से किसानो को सिंचाई के लिए हो रही है परेशानी:अजय सोनी

सकिपा अध्यक्ष ने किसानो के लिए प्रशासन से मांगा नहरों में पानी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी बुधवार को जिले के सिराथू ब्लॉक के ग्राम मोहद्दीनपुर बेला, अचाकापुर, निजामपुर नौगिरा, देवखरपुर, महमदपुर आदि का भ्रमण किया और किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में किसानो ने बताया कि इस समय नहरों में पानी नहीं आ रहा जिससे जायद की फसलें जैसे मूंग उड़द पिपरमेंट, ननुआ तरोई भिंडी अरुई आदि सूख रहीं हैं और धान की बेहन भी नहीं की जा पा रही है। किसानो से वार्ता के क्रम में अजय सोनी खुद करारी माइनर नहर का स्थलीय जायजा लिया और नहर में पानी नहीं आने पर नाराजगी जताई। किसानो से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा नहरों में जलापूर्ति किए जाने हेतु लगातार सक्रिय प्रयास किया जा रहा है बावजूद इसके सिंचाई विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से करारी माइनर नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों में टेल तक जल्द ही जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है अन्यथा तमाम किसानो के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर राजेश यादव, रोहित सोनी, कुलदीप गुप्ता, जयकरन पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे ।