Home उत्तर प्रदेश सीबीएसई क्लस्टर खो-खो में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल को मिला चैम्पियनशिप का खिताब

सीबीएसई क्लस्टर खो-खो में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल को मिला चैम्पियनशिप का खिताब

नेशनल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व मिलने से विद्यालय में खुशी का माहौल
PRATAPGARH NEWS: राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर खो-खो अण्डर चौदह में लालगंज आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने चैम्पियनशिप हासिल करने की सफलता ली है। वाराणसी के चोलापुर स्थित सुभाषचंद्र एकेडमी चकरमा में आयोजित गर्ल्स चैम्पियनशिप में आइन्स्टीन की छात्राओं ने हुनर दिखलाते हुए गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम किया। स्कूल की यह टीम अब चेन्नई में होने वाले सीबीएसई नेशनल खो खो चैंपियनशिप अण्डर-चौदह में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। सफलता पर विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने कहा कि चैम्पियनशिप जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर क्षेत्र एवं विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं विद्यालय के संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने विजेता टीम को बुधवार को मुंह मीठा कराकर हौंसला आफजाई की। टीम की सफलता के लिए उन्होने मुख्य कोच देवेश सिंह तथा विद्यालय की सहायक कोच सुषमा यादव के निर्देशन को भी सराहा। सफलता हासिल करने वाली खिलाड़ी आरोही यादव, अनन्या सिंह, मयाली सिंह, अर्पिता द्विवेदी, शुभी, रितिका, अफीफा, जिज्ञासा, भूमि के उत्कृष्ट प्रदर्शन का भी कार्यक्रम में अभिवावकों व शिक्षकों द्वारा सराहा गया दिखा।