Home उत्तर प्रदेश सीबीएसई इंटरमीडिएट में इशिता गुप्ता ने लहराया परचम

सीबीएसई इंटरमीडिएट में इशिता गुप्ता ने लहराया परचम

96.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में किया टॉप,वुडवर्ड पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
BHADOHI NEWS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा इशिता गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इशिता नगर के प्रसिद्ध कालीन निर्यातक अमित गुप्ता की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस दौरान विद्यालय के छात्र अंकुर श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि काजल यादव ने 93.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गार्गी त्यागी 93 प्रतिशत, देवांश उपाध्याय 89.6 प्रतिशत, आदित्य प्रकाश तिवारी 89.2 प्रतिशत, आर्यन सिंह 88.8 प्रतिशत, जाइना अंसारी 88.4 प्रतिशत, वेदिका जायसवाल 88.2 प्रतिशत, आयुष गुप्ता 87.8 प्रतिशत तथा अंजलि दुबे 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य मेधावी छात्रों में इशिका श्रीवास्तव 86.8 प्रतिशत, प्रियांशु राय 84.4 प्रतिशत, उमरा महफूज 84 प्रतिशत, खुशी तिवारी 83.4 प्रतिशत, शुबान अजीम अंसारी 82.8 प्रतिशत, परिधि जायसवाल 82 प्रतिशत, आस्था दुबे 80.6 प्रतिशत, कामिनी तिवारी 80.2 प्रतिशत तथा विशाल सोनी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा एवं प्रबंध निदेशक पुनीत मेहरा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके चलते हर वर्ष छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।