Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी के कुशीनगर दौरे की तैयारियां तेज

सीएम योगी के कुशीनगर दौरे की तैयारियां तेज

हेलीपैड से लेकर हेल्प डेस्क तक, डीएम ने अधिकारियों को दिए टाइम-बाउंड निर्देश
KUSHINAGAR NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी सप्ताह में संभावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार 04 जुलाई को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता और एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में सभी विभागों के साथ मैराथन बैठक हुई।
हेलीपैड से लाभार्थी वितरण तक हर बिंदु पर चर्चा
बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण, वीआईपी व सामान्य पार्किंग, पंडाल-मंच, सेफ हाउस, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, बिजली, पानी, चिकित्सा और यातायात प्रबंधन की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल, अन्नप्राशन कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व स्वीकृति पत्र वितरण की तैयारियों को भी परखा गया।
गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं
डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सौंपे गए काम निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरे हों। हर विभाग आपसी समन्वय कर व्यवस्थाओं का पहले से ट्रायल करे, ताकि कार्यक्रम में कोई चूक न हो।
आमजन की सुविधा पहली प्राथमिकता
डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों को असुविधा न हो। सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पुख्ता रहें। सभी विभाग रोजाना प्रगति रिपोर्ट देते रहेंगे। सीएम के संभावित दौरे को लेकर अब पूरे जिले में तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं।