PRATAPGARH NEWS: बाइक की टक्कर से सिपाही के घायल होने की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना के सिपाही प्रिन्स खरवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस जुलाई को वह एसडीएम कोर्ट लालगंज में आरोपी की पेशी कार्य पूर्ण कराकर पीआरडी अरविंद वर्मा के साथ बाइक से वापस थाने लौट रहा था। पीड़ित सिपाही का आरोप है कि लालगंज कोतवाली के दौलत का पुरवा अमावां में लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए शाहरूख खान पुत्र महमूर निवासी दौलत का पुरवा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घायल सिपाही की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







