गांव की मिट्टी में विकास की धारा चकिया विधायक एवं ग्रामीणों की देन- सीमा गुप्ता
CHANDAULI NEWS: विकासखंड चकिया के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर की प्रधान सीमा गुप्ता का दिल्ली के लाल किलें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत घर वापसी होने पर चकिया विधायक कैलाश खरवार आचार्य द्वारा उनका जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया गया। विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि यह हमारे जनपद के साथ ही पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत की महिला प्रधान सीमा गुप्ता के द्वारा गाँव में उत्कृष्ट कार्य कराए जाने पर शासन व प्रशासन द्वारा सम्मानित होने का मौका मिला। इनका कार्यकाल सदैव हम लोगों के लिए एक प्रेरणा रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने विधायक कैलाश खरवार आचार्य एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सिकंदरपुर गांव की मिट्टी में विकास की जो भी धारा बह रही है इसमें विधायक जी व ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा है। प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जो विश्वास ग्रामवासियों ने मुझ पर हमेशा से जताया है उनके विश्वास व संकल्प के साथ सदैव उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर मै गांव के विकास के लिए विशेष करता रहूंगा। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







