Home उत्तर प्रदेश साहू इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स से...

साहू इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फर्नीचर तक की सुविधा

JHANSI NEWS: नगर वासियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी अब और भी आसान हो गई है। सीपरी बाजार स्थित गुरुद्वारा के समीप साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के नवीन शोरूम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोरूम के संचालक श्री साहू ने बताया कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे प्रेस, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर (एसी), कूलर सहित विभिन्न प्रकार के फर्नीचर किफायती एवं प्रतिस्पर्धी दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ बेहतर सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। शुभारंभ समारोह में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, पार्षद बंटी, सीपरी व्यापार महासमिति के अध्यक्ष संजय चड्ढा, पंकज शुक्ला, व्यापारी नेता संतोष साहू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। अतिथियों ने शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी पहल बताया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा संचालक को शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों एवं अतिथियों के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था भी की