Home अम्बेडकर नगर सावन के पहले सोमवार पर शिव बाबा धाम में उमड़ा आस्था का...

सावन के पहले सोमवार पर शिव बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेकप्रातःकाल एक्सप्रेस

AMBEDKAR NEWS: सावन माह के पहले सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध शिव बाबा धाम में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण ष्हर-हर महादेवष् तथा ष्बम-बम भोलेष् के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल एवं पवित्र जल से अभिषेक करने के साथ दुग्धाभिषेक किया तथा बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और शिव आराधना का क्रम चलता रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह स्वयं शिव बाबा धाम पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी का असर पूरे आयोजन में स्पष्ट दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने बिना किसी अव्यवस्था के शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक मेले ने भी लोगों को आकर्षित किया। सबसे अधिक उत्साह बच्चों के बीच देखने को मिला। खिलौनों, गुब्बारों, बांसुरी, रंग-बिरंगी सीटियों, झुनझुनों, पिचकारीनुमा एवं इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों की दुकानों पर देर शाम तक भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों की जिद और अभिभावकों की मुस्कान ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया और विभिन्न दुकानों से घरेलू सामान, मिठाइयों तथा पूजन सामग्री की खरीदारी भी की। सावन के पहले सोमवार पर शिव बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और प्रशासन की