PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के रायबरेली प्रतापगढ़ रोड पर स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर में शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। हनुमत उपासना समिति द्वारा हुए धार्मिक आयोजन में सामूहिक सुंदरकांड मे श्रीहनुमान भक्तों की भारी भीड़ जुटी दिखी। भक्तों ने हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया और सामूहिक आरती पूजन कर लोकमंगल की प्रार्थना की। हनुमान जी महाराज के जयघोष के मध्य दिन भर भण्डारे मे व्यापारियों तथा राहगीरों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का संयोजन जय कौशल तथा बबलू पटवा, पवन पटवा, मोहित जायसवाल, पवन कौशल ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद आशीष कौशल व सोनू शुक्ला, राजा शुक्ला, रमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, अनिल पाण्डेय, डॉ0 संजय दुबे, आशु कौशल, अमित यादव, अमित गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, मो0 चांद, गोलू कौशल, राजेन्द्र अग्रहरि, मोती लाल जायसवाल, विमल सिंह आदि रहे।







