श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भंडारे एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा जनसेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरण किया गया। पत्थरकटा चौराहे पर राहुल मेडिकल स्टोर के संचालक नर सिंह गुप्ता, सोनू मौर्य, श्रवण कुमार पाल, सरफराज हुसैन प्रधान, निशु जूस कॉर्नर, शुभम मौर्य, संजय मौर्य, जोशी मोर एवं गोलू गुप्ता द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। इसी प्रकार स्टेट बैंक के समीप रवि दीक्षित, शेषनाग दीक्षित, रवि दुबे एवं रज्जन दुबे (कोराई) द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। वहीं पटेल नगर चौराहे पर अशोक कुमार गुप्ता, अदिल भाई, रवि और प्रांशु द्वारा श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। आईटीआई रोड स्थित एक मैरिज हॉल में लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमित मिश्रा, नीटू, लालचंद त्रिपाठी, संजय लाल, धनंजय द्विवेदी, अनिल दुबे, रत्नेश मिश्रा, कल्लू तिवारी, मुन्ना सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया। उधर कलेक्ट्रेटगंज स्थित नाइस मोबाइल सेंटर के संचालक एवं नगर पालिका सभासद अवशेष जायसवाल की ओर से पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, असोथर ब्लॉक प्रमुख नीरज सिंह, रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह चौहान, राजन तिवारी, विकास सभासद, राहुल, मनोज जायसवाल, मनीष जायसवाल, श्रवण कुमार गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, सारंग कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, शीलू गुप्ता एवं अवनीश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं चौक स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ प्रसाद कालका गांधी, वीरेंद्र पांडेय, पप्पन रस्तोगी, अमित रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता, डीलू रस्तोगी, उत्तम रस्तोगी, साल्टू रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सातवें बड़े मंगल पर शहरभर में आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों के चलते श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद एवं शरबत ग्रहण किया तथा सामाजिक समरसता और जनसेवा का संदेश दिया।







