JALAUN NEWS: सात मील से रूरा मल्लू खर्रा, हरकोती कुंवरपुरा होते हुए हरदोई गुर्जर मार्ग पर मिलने वाली 8 किलोमीटर की सड़क गड्ढों में तब्दील, इस रोड पर पड़ने वाले गांव के ग्रामीण को दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। खर्रा निवासी योगेश, नीरज, रामकुमार, एसके सिंह, सुनील, दीपू, राम बिहारी ने न्याय प्रिय जिलाधिकारी राजेश कुमार को इन गांव में ध्यान आकर्षण करने की गुहार लगाते हुए कहा कि उरई जालौन मार्ग से सात मील से एक सड़क हरदोई गुर्जर मार्ग को जोड़ने के लिए बनी हुई है, इसका रास्ता 8 किलोमीटर का है इस रास्ते में रूरा मल्लू गायर खर्रा, हरकोटी तथा कुंवरपूरा तथा साइड से कुछ गांव और पड़ जाते हैं यानी एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को इस समय तहसील मुख्यालय जिला मुख्यालय तक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है यह आठ किलोमीटर सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है सड़क पर बने गहरे गढ़ों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तो वहीं चार पहिया वाहन के पलटने की आशंका रहती है अगर इन गांव में कोई बीमार हो जाए तो इस रास्ते एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है जबकि प्रदेश तथा केंद्रसरकार के स्पष्ट आदेशों को स्थानीय विभाग नजर अंदाज कर सरकार की छवि को धूमल करने में लगे हैं, गड्ढा मुक्त सरकार का नारा को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विभाग धज्जियां उड़ा रहा है।







