अपने खाते में रुपया वापस पाकर पीड़ित ने किया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद
BHADOHI NEWS: साइबर हेल्पडेस्क थाना चैरी ने पीड़ित के खाते में 74 हजार 9 सौ 97 रुपया के धनराशि को वापस कराया। स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित ने भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिनव त्यागी द्वारा साइबर हेल्पडेस्क थाना चैरी व थाना प्रभारी चैरी को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में आवेदक कुलदीप कुमार राजभर निवासी आहोपुर थाना चैरी के साथ 74 हजार 9 सौ 97 रुपया का फ्राड हो गया था। जिसके संबंध में आवेदक के द्वारा आनलाइन साइबर शिकायत किया गया था । साइबर हेल्पडेस्क थाना चैरी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित योगेश कुमार गौतम के 74 हजार 9 सौ 97 रुपए की धनराशि को न्यायालय के आदेश के क्रम मे वापस कराया गया है। पीड़ित के खाते से गई धनराशि को वापस पाकर एसपी व साइबर हेल्पडेस्क थाना चैरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।







