Home उत्तर प्रदेश साइबर फ्रॉड के  57,900 रूपये पीड़ित के खाते में कराए गये वापस

साइबर फ्रॉड के  57,900 रूपये पीड़ित के खाते में कराए गये वापस

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) आवेदक शमी अहमद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम  घुघुलपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.02.2026 को आवेदक  के व्हाट्सएप पर मैसेज से बात हुई और कुछ समय बाद आवेदक का पैसा कट गया  तथा आवेदक के बैंक खाते से 57,900 रुपये निकाल लिए गए थे। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए 57,900 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण
साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 57,900 रुपये की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी। अग्रिम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत 57,900 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील
जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।