व्यापारियों, किसानों और आम जनता को मिलेगी बैंकिंग सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
KUSHINAGAR NEWS: सांसद विजय दुबे जी के अथक प्रयासों से जनपद के शिवपुर बुजुर्ग में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा खुलने जा रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिवपुर बुजुर्ग में बैंक शाखा खोलने हेतु जमीन/भवन किराए पर लिया जाएगा। इसके लिए 27.07.2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रस्तावित शाखा के लिए 800 से 1000 वर्ग फुट क्षेत्र की आवश्यकता है। शाखा का पता – शिवपुर बुजुर्ग, कुशीनगर, पिन 274402 होगा। यह शिवपुर बुजुर्ग एवं आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आम जनता के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय है। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। शिवपुर बुजुर्ग के समस्त व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद विजय दुबे जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है। लोगों का कहना है कि आपका यह प्रयास क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।







