Home उत्तर प्रदेश सांसद आवास पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को...

सांसद आवास पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की उठी मांगकलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने जताया विरोध

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने जताया विरोध

  • FATEHPUR NEWS: जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब सांसद नरेश उत्तम पटेल संसद सत्र में व्यस्त थे, उसी दौरान उनके कानपुर के दामोदर नगर (थाना नौबस्ता क्षेत्र) स्थित आवास पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ ने पहुंचकर अभद्रता की। ज्ञापन में कहा गया कि उस समय घर पर सांसद की पत्नी विजयलक्ष्मी उत्तम अकेली थीं। आरोप है कि प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में तख्तियां लिए हुए नारेबाजी कर रही थीं और घर के बाहर धक्का-मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ दी गई। साथ ही सांसद की पत्नी के साथ भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। सपा नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इसे उन्होंने लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था पर हमला बताया। सपाइयों ने राज्यपाल से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, संतोष द्विवेदी, सुहैल खान हेमू, विपिन सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, अरूणेश पाण्डेय, रामनरेश पटेल, नंद किशोर पाल, डॉ. अमित पाल, रामतीर्थ परमहंस, संदीप कुमार श्रीमाली, आसिफ मकसूद एडवोकेट, सुरिज पाल रावत, रणधीर सिंह यादव, सुरेश कुमार दिवाकर, सुनील उमराव एडवोकेट, संगीता राज पासी, अंकित यादव, सुशील दोषी, निसार अहमद, सुघर लाल यादव एडवोकेट, रीता प्रजापति और योगेश कुमार एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।