MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय) जनपद के पुतरिहां पड़री स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मेधावियों ने यू.पी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में भारी परचम लहराया है। दोनों वर्गों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉपर सूची में स्थान बनाया है। कक्षा 12 में 95% अंक प्राप्त कर अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशी ने 85.4% प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय,तानुशी ने 77.2% प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, कविता ने 76.8% अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में आर्यन मिश्रा ने 91.1% प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर प्रजापति ने 90.8% प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, हर्षित ने 89.6% प्रतिशत अंक पाकर तृतीय, नीलम ने 86% प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ तथा दर्शिका ने 85% प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का अभिनंदन व बंधन आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर उमा दत्त मिश्रा ने दी है। इस अवसर पर विद्यालय के संयोजक प्रोफेसर डॉ आशीष मिश्रा ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह ने कहा कड़ी मेहनत, कठोर अनुशासन से ही विद्यालय कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, कॉलेज के रूप में जब भी अपना भविष्य चुनना हो तो सर्वोदय इंटर कॉलेज ही चुनें। यहां भविष्य सुरक्षित हैं।







