KAUSHAMBI NEWS: सरसवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरपतही में बुधवार को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पंकज सिंह ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास, निपुण तालिका, पुस्तकालय तथा बच्चों की नोटबुक के उपयोग की समीक्षा की गई। एआरपी ने शिक्षकों से कहा कि वे नियमित रूप से शिक्षक डायरी का संधारण करें तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट क्लास का अधिकाधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निपुण तालिका का सही ढंग से उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है।
पंकज सिंह ने विद्यालय के पुस्तकालय के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में पठन-पाठन की आदत विकसित करने के लिए पुस्तकालय का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की नोटबुक और कार्यपुस्तिकाओं की समय-समय पर जांच कर उनकी प्रगति का आकलन करने की बात कही। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपील की कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाया जाए, ताकि बच्चों के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किया।
Home उत्तर प्रदेश सरपतही प्राथमिक विद्यालय में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शैक्षिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर...





