Home उत्तर प्रदेश समारोहपूर्वक मनाई गई पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की पुण्यतिथि, अर्पित हुई पुष्पांजलि

समारोहपूर्वक मनाई गई पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की पुण्यतिथि, अर्पित हुई पुष्पांजलि

निदेशिका श्रुति ने सामाजिक एवं शैक्षिक सरोकार में पण्डित जी के योगदान को बताया बहुमूल्य
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल सभागार मंे गुरूवार की शाम समाजसेवी एवं शिक्षामनीषी पं0 भगवत प्रसाद शुक्ल की आठवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने स्व0 शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिक्षक एवं शिक्षार्थियों तथा अभिवावकों ने भी विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय भगवत प्रसाद शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में बोलते हुए निदेशिका श्रुति ने कहा कि स्व. भगवत प्रसाद शुक्ल ने सादगीपूर्ण जीवन के साथ शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकार को नई दिशा दी। विशिष्ट अतिथि डॉ0 सौरभ मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक विभवभूषण शुक्ल व संयोजन प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंहा ने किया। संचालन उप प्रधानाचार्य आन्द्रे डिसिल्वा ने किया। इस मौके पर योगेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र पाठक, गरिमा मिश्रा, देवेन्द्र मिश्र आदि रहे।