Home उत्तर प्रदेश तिरंगा यात्रा निकालकर कर्मचारियों ने मांगी NPS से आजादी

तिरंगा यात्रा निकालकर कर्मचारियों ने मांगी NPS से आजादी

निजीकरण/सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्य के खिलाफ दिखा आक्रोश
PRATAPGARH NEWS: अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ के बैनर तले भारी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों ने पेंशन तिरंगा यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया। तिरंगा यात्रा कम्पनी गार्डेन से प्रारंभ होकर मीराभवन, रोडवेज बस अड्डा, जिलाधिकारी आवास, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, ट्रेजरी चौराहा, गाजी चौराहा, राजापाल टंकी एवं पुलिस लाइन गेट होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंची। अम्बेडकर चौराहा पहुंचकर कर्मचारियों, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण बंद करने तथा सेवारत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से छूट प्रदान करने सहित तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित करते हुए आदरणीय जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सी.पी. राव जिला अध्यक्ष, विनय प्रताप सिंह जिला महामंत्री, पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका, वेद प्रकाश आर्यन प्रदेश आईटी सेल सहप्रभारी, सुरेन्द्र विमल जिला उपाध्यक्ष, विश्वदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष,अखिलेश, विनद तथा तिरंगा यात्रा को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अयोध्या यादव, उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा.विनोद त्रिपाठी, एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष दिनेश सरोज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।उदय सिंह,प्रदीप कुमार,कमलेश कुमार,गया प्रसाद,कुँवर बहादुर सिंह,मो हलीम,राम प्रताप,बृज किशोर,संदीप यादव,संजय,महेश मणि, अमर बहादुर,संजय कुमार, वीरेन्द्र गौतम,ओम पटेल,अमृतलाल, जीतेन्द्र प्रसाद,अयोध्या यादव,हरिलाल, मनोज,घनश्याम, बसन्त,सजीव कुमारी,अजय कुमार, राम प्रसाद,कमलेन्द्र कुशवाहा, बाल्मीकि सरोज,सनी देवल,अवधेश कुमार, अखिलेश, शिवशंकर, विनोद, जय प्रताप,मदन मोहन,धर्मेन्द्र सिंह,उमेश तिवारी,अवनीश कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।