PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय सांस्कृतिक परिषद के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी पं फूलचंद दूबे की चतुर्थ पुण्य तिथि गुरूवार की शाम पांच बजे से 7ध्1 नारायण हास्पिटल के सामने, बाघम्बरी गददी रोड पर मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीरामचरित मानस पंचम सोपान सुंदरकांड का संगीतमय वाचन अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भजन गायक पं अजय याज्ञनिक करेगे। इस दौरान भण्डारे का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी प्रसिद्ध भजन गायक रत्नेश दुबे ने आज दी है।







