Home उत्तर प्रदेश संदीप विश्वकर्मा बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

संदीप विश्वकर्मा बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने शहर के बेली रोड निवासी इंजी. संदीप विश्वकर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। संदीप विश्वकर्मा मूलतः प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और छात्र राजनीति से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। इनके मनोनयन पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,संदीप यादव,अखिलेश गुप्ता, नवीन यादव, संदीप विश्व कर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, राम निरंजन विश्वकर्मा,बाबूराम एडवोकेट, नवनीत, सूरज, राघवेंद्रआदि ने बधाई दी है।