PRAYAGRAJ NEWS: सहसों बाजार प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने वक्तव्य में देश में महंगाई बेरोजगारी किसानों और मजदूर खास कर छात्रों की समस्याओं पर बोलते हुए इन सभी समस्याओं के लिए योगी मोदी सरकार और भाजपा को उत्तरदाई बताया उन्होंने कहा कि वर्तमान में हुए दतिया और बाकीपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की पराजय यह बताती है कि जनता अब भाजपा की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करने वाली नहीं है।वह अब भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है।राय ने आगे कहा कि 8 अगस्त को केपी ग्राउंड प्रयागराज में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से संवाद स्थापित करेंगे जिसमें प्रयागराज के छात्र और नौजवान भारी संख्या में एकत्रित होकर छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे और अपनी बात रखेंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने भाजपा सरकार की कलई खोलते हुए भाजपा को कुछ दिनों का मेहमान बताया और कहा कि जनता अब भाजपा के इरादों को भली-भांति समझ चुकी है आप लोग अधिक से अधिक संख्या में 8 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाकर राहुल जी के विचारों को ग्रहण करें और प्रेरणा ले।इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे अशफाक अहमद ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं और नौजवानों की उपस्थिति या दर्शाती है कि अब प्रत्येक नौजवान जाग चुका है और भाजपा के मंसूबे को भलि भांति समझ चुका है।अब भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर ही दम लेगा। कार्यक्रम में अन्य बहुत सारे नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा,विश्वविजय सिंह,रामगनेश प्रजापति, प्रदीप मिश्रा अंशुमन,देवराज उपाध्याय,शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.जगत नारायण सिंह, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ट्रेड यूनियन के नेता सुभाष चन्द्र पाण्डेय,निशा सिंह,मंजू मौर्या,कीर्ति कपूर,राजेंद्र दुबे राजन,माबूद खान,वसीम अंसारी,राम किशुन पटेल,रीता देवी,साधूचरण तिवारी,महेश त्रिपाठी,ओम प्रकाश तिवारी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश यादव,आशीष पाण्डेय,सत्य नारायण पाण्डेय,समशुल कमर,योगेन्द्र यादव,चन्द्रबली चौधरी,मो.अफजाल,सददाम हुसैन सिद्दीकी,ब्लाक अध्यक्ष रितेश पासी,डा.अमर सिंह पटेल, प्रदीप पाण्डेय,पंचू पासी,राम सजीवन,राकेश पासवान,आलोक कनौजिया,शिवराम दुबे,वरुण श्रीवास्तव,डा.राजेन्द्र गुप्ता,आदित्य पासी,राम राज,श्यामजी धुरिया,कामरान सिद्दीकी,शाह आलम सिद्दीकी,सलीम टाइगर,आकाश पासी,मंजू देवी,सितारा देवी,धर्मेंद्र शर्मा,आनन्द प्राप्त सिंह,भीम पासी,आलोक सरोज,गीता,सीता,फूलगेंना आदि लोग उपस्थित रहे।







