Home उत्तर प्रदेश सपाइयों ने खाद-बिजली-पानी और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा...

सपाइयों ने खाद-बिजली-पानी और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं, खाद, बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर तहसील मुख्यालय सदर, चुनार, मड़िहान व लालगंज पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को जनसमस्याओं का माॅग पत्र सौपा। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी महेन्द्र सिंह को माॅग पत्र सौंपा। माॅग पत्र में खाद की उपलब्धता, बिजली संकट, महंगाई, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता तख्तियां लेकर प्रमुख मार्गों से गुजरे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उपजिलाधिकारी को माॅग पत्र सौंपा गया।  प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, मुन्नी यादव, सतीश मिश्रा, रवि सोनकर, अनीस खान, भोलानाथ यादव, कन्हैया यादव, अशोक यादव, लाल बहादुर यादव, जाहिद अख्तर, रामजी यादव, मनोज चैहान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें। इसी क्रम में मड़िहान तहसील मुख्यालय पर खाद पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी अनेक सिंह को 6 सूत्रीय माॅग पत्र सौपा। प्रदर्शन में रविन्द्र बहादुर सिंह, निराला कोल, गणेश केसरी, विकास केसरी, सतंबीर मौया, जमुना यादव, गप्पू यादव आदि सैकड़ो लोग प्रदर्शन में शामिल थे। चुनार तहसील मुख्यालय पर खाद पानी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को जनसमस्याओ का माॅग पत्र सौपा। इस अवसर पर चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, वीरेन्द्र यादव, कान्धा यादव, शिवपूजन यादव, सूर्यकान्त सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। वही लालगंज तहसील मुख्यालय पर खाद पानी बिजली के अलावा  स्थानीय समस्याओ को लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान, कीर्ति कोल, सुरेन्द्र देव त्रिपाठी, सकीम अहमद, रम्भा देवी, उग्रसेन पाल, रविन्द्र कोल आदि मौजूद रहे।