Home उत्तर प्रदेश सपा सरकार में कन्या विद्या धन देकर बालिकाओं के लिए खोले उच्च...

सपा सरकार में कन्या विद्या धन देकर बालिकाओं के लिए खोले उच्च शिक्षा के द्वार:श्याम लाल पाल

यूपी बोर्डहाई स्कूल परीक्षा में जिले में दसवां स्थान पाने वाली प्रांजलि प्रजापति को साईकिल भेंट कर किया सम्मान
PRAYAGRAJ NEWS: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा  में 97.17% अंक हासिल कर जिले में दसवा स्थान हासिल करने वाली प्रांजलि प्रजापति पुत्री संदीप प्रजापति निवासी नीबी कला, झूंसी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने साईकिल भेंट कर सम्मानित किया। कु. प्रांजलि प्रजापति माँ रामदेई इंटर कालेज नीबी कला की छात्रा हैं। गत मंगलवार को उस्तापुर में सामाजिक कार्यकर्त्ता धर्मेन्द्र पटेल एवं जंग बहादुर पहलवान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बालिकाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन स्वरुप कन्या विद्या धन की योजना चलाई गई थी। इस योजना से लाखो की संख्या में बालिकाओं को लाभ मिला। सपा सरकार में ही लैप टॉप योजना शुरू की गई। वही भाजपा सरकार ने योजनाओं को बंद कर प्रदेश की बालिकाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा के खिलाफ है।हजारों कि संख्या में स्कूल बंद किये गए।शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है। आये दिन पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा सरकार को युवाओं की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी 2027में सरकार बनेगी तो शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी बदलाव होगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, धर्मेन्द्र सिंह पटेल, जंग बहादुर पहलवान, पूरन पासी, पिंटू वर्मा, करन सोनकर, अमित कुशवाहा, सुरेश नेता, अभय राज सागर, श्याम बरनपाल, दुपेश यादव, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा l