जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि “जीवित व्यक्ति के पुतला दहन” के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है। इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी – चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर संचालन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक कृत्य से पार्टी के लाखों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे राजनैतिक व सामाजिक वातावरण में तनाव व्याप्त है तथा जिले में शांति व सौहार्द प्रभावित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, अनीस खान, बलराम यादव, पतालू यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, अभय यादव , सलीम बादशाह, चंदन यादव, रंजीत फौजी, सभासद राकेश यादव, अभिषेक दुबे, रामजी यादव, जाहिद अख्तर, राजकुमार यादव, मेवा लाल प्रजापति, आकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, प्रिंस राव, उपेन्द्र तिवारी, हरिशंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, लाल बहादुर यादव, शिव पूजन, मंत्री यादव, धनंजय सिंह, रवि सोनकर, अयान आलम व वीरेंद्र यादव, राजकमल सिंह कसेरा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







