KAUSHAMBI NEWS: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच पीडीए पौधरोपण कर राहगीरों को फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। सपा के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव व वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित पांडेय ने अपने सिराथू स्थित आवास के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सपा नेता सुमित पांडेय ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए व पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। सुमित पांडेय ने पौधरोपण, जल संरक्षण व पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया एवं पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व बताया।







