Home उत्तर प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  समाजवादी पार्टी की नगर कमेटी द्वारा स्थानीय नटवां तिराहे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार नारेबाजी के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि आज के इस अघोषित तानाशाही वाले शासन काल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर संविधान की अवमानना का जो कार्य किया जा रहा है, जनता अब उसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है और आने वाले चुनावों में सत्ता परिवर्तन कर पीड़ित, दुखी, अपमानित, गरीब, वंचित, शोषित, मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी व आम समुदाय के हितों की रक्षा करने वाली समाजवादी सरकार बनाने को कृत संकल्पित है. ज्ञातव्य हो कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी प्रयागराज से पी. डी. ए. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने लालगंज जा रहे थे, जहां शहर में जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा रोक कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए पार्टी की रीतियों – नीतियों, कार्यक्रमों व कार्यों से जनता जनार्दन को अवगत कराते हुए आगामी चुनावों में जीत हेतु पूरी ताकत से लग जाने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर नटवां तिराहे पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य (स्नातक खंड) के प्रतिनिधि डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, जिला सचिव अनीस खान, नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, सभासद विनोद यादव, पूर्व सभासद जाहिद अख्तर, जीवन दास मौर्य, गुलाब चंद यादव, मो. शाहिद, प्रेम यादव, अयान आलम, सैफ अंसारी, रईस भाई, छविनाथ विश्वकर्मा, विशाल सोनकर, बबलू शुक्ला, जयशंकर यादव व कल्लू यादव इत्यादि शामिल रहे।