FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक एवं विचारक पंडित जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व और विचारों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए चौधरी मंजर यार ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, सामाजिक न्याय और गरीबों, किसानों, मजदूरों तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में दायित्व निभाया, लेकिन उनका जीवन हमेशा सादगी की मिसाल रहा। इस अवसर पर नरेश उमराव, डॉ. राम नरेश पटेल, मनोज यादव, अधिवक्ता सुघर लाल यादव, अनवर सिंह यादव, शैलेन्द्र मिश्र ‘राजू’, मुन्ना बाजपेयी, गार्गीदीन बाजपेयी, अधिवक्ता संदीप श्रीमाली, आशीष नामदेव, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आनंद गौतम, कलीम खान, अभिषेक पासवान, संदीप सिंह चौहान, अरविंद सिंह यादव, कामता प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश बाल्मीकि सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







