Home उत्तर प्रदेश सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई रोकने की मांग, शिक्षा और छात्रों के हितों की रक्षा की उठाई आवाज

KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन के नेतृत्व में सोमवार को मंझनपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तथा बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी, कर्मचारियों के रोजगार पर संकट उत्पन्न होगा तथा शिक्षा व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचेगा। इसलिए जनहित और शिक्षा के हितों को ध्यान में रखते हुए इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।इस दौरान अनवार अहमद, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सफील अहमद, डॉ. असलम बसवारी, हाजी अवैस, आफताब शेख, मो. अजमेरी, अली, कुर्बान राजा, कमरुल, जीशान, जावेद अहमद मो0 हमजा सहित समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा के हित में उचित निर्णय लिए जाने की मांग की।